साढ़े तीन साल लोग रहे बेहाल, अब मंत्री डॉ. शिव डहरिया निकले फील्ड पर, बलरामपुर में नपे सीएमओ, होगी कार्रवाई रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव डेढ़ साल बचा है। इन सालों में सत्ता दल कांग्रेस प्रदेशवासियों की नाराजगी दूर करना चाहती है, यानी की जनता के दुख दर्द कुछ कम होगा। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांवों में जाएंगे। इससे पहले नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया बुधवार को औचक निरीक्षण करने हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। वे अचानक बलरामपुर पहुंचे। यहां वे मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट में पहुंचे। वहां उन्होंने उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ली और अपना ब्लड प्रेशर चेक कराया। इसके बाद मंत्री बस स्टैंड निरीक्षण करने पहुंचे। यहां दुकानों का आबंटन नहीं होने पर नाराजगी जताई। इस मामले में सीएमओ पर कार्रवाई की तैयारी है। बस स्टैंड निरीक्षण के बाद बीटी रोड पहुंचे और गुणवत्ता मानकों के जांच के आदेश दिए। मंत्री इस दौरान जिला अस्पताल भी गए। यहां मरीजोंं से बातचीत की और परिजनों से योजनाओं की जानकारी ली। वे धनवंतरी जेनरिक दवा दुकान भी पहुंचे। जानकारी के मुताबिक मंत्री डहरिया औचक निरीक्षण में नगरीय निकायों में लोगों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण करवाने का प्रयास करेंगे। साथ ही योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। क्लिक कर पढ़े- मुख्यमंत्री भूपेश ने रेल मंत्री से किया आग्रह, 23 ट्रेनें रद्द होने से यात्री परेशान, जल्द हो शुरू गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 मई से प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरे करेंगे। हर जिले के 3 गांव में उनका हेलीकाप्टर उतरेगा, जहां वे ग्रामीणों से चर्चा करेंगे। इसलिए मंत्री डहरिया मुख्यमंत्री से पहले निरीक्षण करने निकले है, ताकि जिलों में कोई कमी न रहे। जिससे सीएम को किसी परेशानी का सामना करना पड़े। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने अपने विधायकों के परफार्मेंस का एक अंदरूनी सर्वे कराया है। इस सर्वे में 40 सेस 50 विधायकों के कामकाज को कमजोर बताया गया है। 71 विधानसभा सीट पर कब्जा जमाए कांग्रेस की हालत रिपोर्ट से खराब हो गई है। कमजोर विधायकों को सख्त चेतावनी दी गई है। जानकारों का यह भी कहना है कि गांवों में सरकार के खिलाफ जबरदस्त नाराजगी है। अब देखने वाली बात है कि कांग्रेस समय रहते इसे कैसे दूर करती है। छत्तीसगढ़ में 23 यात्री ट्रेनें रद्द : कांग्रेस ने डीआरएम कार्यालय किया घेराव, कहा- प्रदेश से कोयला जानें नहीं देंगे… “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira