नवा रायपुर के किसानों का आंंदोलन किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे छत्तीसगढ़, बोले- सरकार मांगें माने...

नवा रायपुर के किसानों का आंंदोलन किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे छत्तीसगढ़, बोले- सरकार मांगें माने... रायपुर। नवा रायपुर के किसान कई महीनों से आंदोलनरत है। इस आंदोलन का समर्थन करने राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत आज राजधानी रायपुर पहुंचे। वे नवा रायपुर प्रभावित किसानों के धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। किसान नेता राकेश टिकैत बोले कि हमने सरकार को समाधान के लिए चिट्ठी लिखी है। सरकार ने जो पहले कहा था अब किसान उसी की मांग कर रहे हैं।  टिकैत ने कहा कि किसानों की मांग जायज है, हम सरकार से बात करेंगे। हम 2 दिन रायपुर में है और सरकार से किसानों की मांगों के पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी दिल्ली की तरह आंदोलन नहीं होना चाहिए और इसके लिए समाधान होना चाहिए। नया रायपुर से किसानों को धरना देने से रोके जाने और प्रशासन द्वारा धरना स्थगित कराने पर उन्होंने कहा कि धरना को बलपूर्वक नहीं हटाया जाना चाहिए। समस्या का समाधान ताकत से नहीं बल्कि बातचीत से होना चाहिए। संयुक्त मोर्चा के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में संयुक्त मोर्चा कोई चुनाव नहीं लड़ेगा और ना ही किसान संघर्ष समिति चुनाव लड़ने वाली है। यदि कोई अकेले स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ता है तो वह बात अलग है। नवा रायपुर में किसानों का आंदोलन समाप्त, सरकार ने निकाला टेंट “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira