'केजीएफ: चैप्टर 2' की ताबड़तोड़ कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 900 करोड़ से पार मुंबई। कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' की ताबड़तोड़ कमाई जा रही है। फिल्म ने हिंदी संस्करण ने 13 दिनों के भीतर ही कुल 336.12 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की माने तो वीकेंड पर उछाल देखने के बाद अब फिल्म का कलेक्शन 10 करोड़ रुपए के नीचे आ गया है। एक तरफ जहां फिल्म ने शनिवार और रविवार को क्रमश: 18.25 और 22.68 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। वहीं सोमवार और मंगलवार को फिल्म ने कुल 15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 'केजीएफ: चैप्टर 2' ने 900 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। अब यह फिल्म 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने के लिए पूरी तरह तैयार है। 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के लिए यह वाकई एक शानदार उपलब्धि है। यदि हम फिल्म (हिंदी) के 13वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपने दूसरे मंगलवार को 7.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। आलिया-रणबीर की शादी, एक्स गर्लफ्रेंड्स कैटरीना और दीपिका ने संदेश लिख सबको चौंकाया