महंगाई की चिंता : पीएम मोदी मुुख्यमंत्रियों से बोले- केंद्र की तरह अपने राज्यों में पेट्रोल-डीजल में घटाए वैट टैक्स

महंगाई की चिंता : पीएम मोदी मुुख्यमंत्रियों से बोले- केंद्र की तरह अपने राज्यों में पेट्रोल-डीजल में घटाए वैट टैक्स नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने पर चर्चा की। साथ ही पेट्रोल-डीजल के वैट टैक्स घटाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के कीमतो में बढ़ोतरी रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से हुई है। उन्होंने केंद्र-राज्यों के बीच तालमेल की दुहाई दी और विपक्षी मुख्यमंत्रियों से कहा कि वे भी जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाएं, जैसे केंद्र ने नवंबर के महीने में एक्साइज ड्यूटी घटाई थीं। चौथी लहर की आशंका : 6 साल से ऊपर के बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, DCGI का बड़ा फैसला पीएम मोदी बोले कि  पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत का बोझ कम करने के लिए केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में पिछले नवंबर में कमी की थी। राज्यों से भी आग्रह किया गया था कि वो अपने यहां टैक्स कम करें। कुछ राज्यों ने तो अपने यहां टैक्स कम कर दिया, लेकिन कुछ राज्यों ने अपने लोगों को इसका लाभ नहीं दिया। मेरा आग्रह है कि देशहित में राज्य भी टैक्स कम करेंगे तो जनता को फायदा होगा।  पीएम मोदी बोले कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, झारखंड, तमिलनाडु ने किसी न किसी कारण से केंद्र सरकार की बातों को नहीं माना और उन राज्य के नागरिकों पर बोझ पड़ता रहा, मेरी प्रार्थना है कि नंवबर में जो करना था, अब वैट कम करके आप नागरिकों को इसका लाभ पहुंचाएं। पीएम मोदी ने कहा कि इस वजह से उन राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत इस वक्त बाकी राज्यों से ज्यादा है। पीएम ने कहा कि ऐसा करना अन्याय है क्योंकि इसका नुकसान पड़ोसी राज्यों को भी होता है क्योंकि लोग वहां तेल भरवाने जाते हैं। पीएम ने माना कि टैक्स में कटौती करने वाले राज्य को राजस्व की हानि होती है लेकिन इससे आम जनता को राहत मिलती है। मोदी ने आगे कहा कि कर्नाटक अगर वैट नहीं घटाता तो उसे भी इन 6 महीनों में 5 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व मिलता। गुजरात ने भी वैट घटाया था। नहीं घटाया होता तो उसे भी 3-4 हजार करोड़ का ज्यादा राजस्व मिल जाता। लेकिन इन समेत कई राज्यों ने टैक्स में कटौती करके अपने राज्य के लोगों को राहत दी। वहीं कर्नाटक-गुजरात के पड़ोसी राज्यों ने कटौती नहीं करके 4-5 हजार करोड़ का अतिरिक्त राजस्व कमा लिया। मोदी ने बताया कि भारत सरकार के पास जो रेवेन्यू आता है उसका 42 फीसदी तो राज्यों के पास ही चला जाता है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि केंद्र द्वारा एक्साइज ड्यूटी घटाए हुए 6 महीने बीत चुके हैं। लेकिन राज्य सरकारें चाहें तो अब भी VAT कम करके राहत दे सकती हैं। कुछ दिनों से वृद्धि नहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बीते कुछ दिनों से तो बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन उससे पहले लगातार कई दिनों तक तेल के दाम बढ़े थे। फिलहाल देश भर में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार है। दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपए प्रति लीटर और डीजल 97.03 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ठुकराया सोनिया गांधी का ऑफर, कहा- कांग्रेस को मेरी नहीं, अच्छी लीडरशिप की जरूरत है “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira