अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में कर्मचारी की मौत, परिजनों ने की मुआवजे और नौकरी की मांग बलौदाबाजार। जिले के अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री (Ultratech Cement Factory) में एक कर्मचारी की मौत हो गई है। मौत के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मौत के कारणों की जानकारी नहीं मिली है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा। इधर, मृतक के परिजन उचित मुआवजा राशि और नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम सीताराम साहू है, जिसकी उम्र करीब 55 साल है। घटना की सूचना पर सुहेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। नवा रायपुर में किसानों का आंदोलन समाप्त, सरकार ने निकाला टेंट “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira