छत्तीसगढ़ में आज सबसे ज्यादा गर्मी, इस इलाके में चलेगी लू, मौसम विभाग ने दी चेतावनी रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने ये आशंका जताई है। विभाग ने इस दौरान गरम हवा लू भी चलने की चेतावनी दी है। विभाग के मुुताबिक, प्रदेश में सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में लू चलने की आशंका है। क्लिक कर पढ़े- BSF जवान ने खुद को मारी गोली, खून से लथपथ मिली लाश बढ़ती गर्मी और तापमान को देखते हुए कलेक्टर सौरभ कुमार ने भी लू से बचाव और सावधानी रखने कहा है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों विशेषकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय निकायों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लू से बचाव के लिए जारी सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। पंचायत भवनों में लू से बचाव के उपायों से संबंधित प्रचार-प्रसार करने और लू से प्रभावित होने पर प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक उपचार बाक्स की पर्याप्त संख्या तथा पंचायत भवन में इसकी उचित स्थान पर उपलब्धता सुनिश्चित को भी कहा गया है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शीतल जल तथा छायादार स्थल की व्यवस्था के निर्देश दिए है। कृषि विभाग में प्रमोशन, 100 लोगों की सूची हुई जारी, मिली नई पोस्टिंग, देखें लिस्ट लू से बचने मौसम विभाग की सलाह