BSF जवान ने खुद को मारी गोली, खून से लथपथ मिली लाश

BSF जवान ने खुद को मारी गोली, खून से लथपथ मिली लाश kanker news। कांकेर जिले में BSF जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली हैं। घटना सुबह लगभग 6 बजे की बताई जा रही है। कैम्प में गोली की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया, कैम्प में मौजूद दूसरे जवान जब मौके पर पहुंचे, तो कमरे में जवान की लहुलूहान लाश पड़ी थी। ये घटनाक्रम नक्सल प्रभावित कांकेर जिला के कोयलीबेकड़ा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसाल कोयलीबेड़ा स्थित कामटेडा कैंम में आज सुबह गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। जैसे ही जवान कैम्प में पहुंचे तो उन्होने बीएसएफ के जवान उज्जवल नंदी की लहुलूहान लाश मौके पर औधें मुह गिरी हुई थी। कांकेर एसपी सलभ सिन्हा ने बताया कि मृतक जवान बीएसएफ में हवलदार रेंक में पदस्थ था। छत्तीसगढ़ में आज सबसे ज्यादा गर्मी, इस इलाके में चलेगी लू, मौसम विभाग ने दी चेतावनी जवान मूलतः पश्चिम बंगाल के नाडिया जिला के रहने वाले जवान उज्जवल नंदी की पोस्टिंग कांकेर जिला में हुई थी। जिसने आज सुबह अज्ञात कारणों से अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। एसपी सलभ सिन्हा ने बताया कि गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंच गयी हैं। जवान ने गोली क्यो मारी ये अभी जांच का विषय हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में कर्मचारी की मौत, परिजनों ने की मुआवजे और नौकरी की मांग

नक्सली इलाके में जवानों की आत्महत्या चिंता का विषय

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पदस्थ जवानों द्वारा आत्महत्या की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें जवान द्वारा अपनी ही सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। देखा गया कि परिवार से लंबे समय तक दूर रहने के कारण जवानों के मानसिक तनाव का स्तर भी काफी बढ़ जाता है। तनाव के चलते ही जवान इस प्रकार का आत्मघाती कदम उठा लेते हैं। हालाकि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने और सुरक्षा बल के जवानों को तनाव व अवसादग्रस्त होने से रोकने के लिए प्रयास किये जा रहे है, लेकिन इसके बाद भी ऐसी घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही हैं।   नवा रायपुर में किसानों का आंदोलन समाप्त, सरकार ने निकाला टेंट “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira