भारत में कोरोना से 39 मरीजों की मौत, नए केस की संख्या में बढ़ोतरी, जानिए आज कितने मरीज मिले

भारत में कोरोना से 39 मरीजों की मौत, नए केस की संख्या में बढ़ोतरी, जानिए आज कितने मरीज मिले नई दिल्ली। देश में कोरोना के चौथी लहर की आशंका बनी हुई है। अभी लगातार मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। बढ़ते संक्रमण ने आम लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़े के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना के 3303 मामले मिले हैं और 39 मरीजों की मौत हुई है। जबकि 2,563 लोग डिस्चार्ज भी हुए। क्लिक कर पढ़े- मंदिर रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, 11 की मौत, 15 घायल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 16,980 हो गई जो कि आने वाले समय के लिए खतरे की घंटी है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,23,693 लोगों की मौत हुई है।  बता दें कि बुधवार के जारी आंकड़े में बीते 24 घंटों में 2,927 केस मिले थे और 32 लोगों की मौत हुई थी। वहीं सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि नए मामलों में से 40 फीसदी मामले राजधानी दिल्ली से मिल रहे हैं।  चौथी लहर की आशंका : 6 साल से ऊपर के बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, DCGI का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ में स्थिति नियंत्रण में

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की स्थिति अभी नियंत्रण में है। यहां बुधवार को 5 नए पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई। वहीं 4 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए।

दिल्ली में सबसे अधिक मामले

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,367 नए मामले सामने आए। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 4800 से ज्यादा हो गई है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस के 1,367 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो कि 6 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा हैं। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ठुकराया सोनिया गांधी का ऑफर, कहा- कांग्रेस को मेरी नहीं, अच्छी लीडरशिप की जरूरत है “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira