विधायक यशोदा वर्मा ने छत्तीसगढ़ी में ली शपथ, पारंपारिक वेशभूषा में पहुंचीं थी विधानसभा

विधायक यशोदा वर्मा ने छत्तीसगढ़ी में ली शपथ, पारंपारिक वेशभूषा में पहुंचीं थी विधानसभा रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा ने आज विधानसभा में शपथ ली। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने विधानसभा के नवीन समिति कक्ष में छत्तीसगढ़ी भाषा में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। खैरागढ़ उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी की बड़ी जीत, दूसरे नंबर पर बीजेपी शपथ ग्रहण समारोह में यशोदा वर्मा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची थी। जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। इस तस्वीर को छत्तीसगढ़ लोगों ने भी गौरवान्वित महसूस किया। नव निर्वाचित विधायक के इस कार्य की लोगों ने प्रशंसा की।    यशोदा वर्मा को विधानसभा अध्यक्ष महंत एव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई दी एवं आगामी सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं दी। https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1519570548455800832?t=zu0iH_2DDIdCCe8BJamBug&s=08 समारोह के बाद यशोदा वर्मा ने कहा कि अपने क्षेत्र में आत्मानंद स्कूल चालू चलो करवाऊंगी। मुख्यमंत्री ने खैरागढ़ को जिले की सौगात देकर हमारी बहुत बड़ी मांग पूरी कर दी है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यशोदा वर्मा को गुलदस्ता भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, सांसद ज्योत्सना महंत सहित अनेक मंत्री, संसदीय सचिव, विधायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। बता दें कि देवव्रत सिंह के निधन के बाद खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव हुआ। इसमें कांग्रेस की यशोदा वर्मा को बड़ी जीत मिली। यशोदा वर्मा ने 20 हजार से भी अधिक वोटों से जीत हासिल की। बीजेपी के कोमल जंघेल से यशोदा वर्मा का सीधा मुकाबला हुआ था। 10 प्रत्याशियों में से कोमल जंघेल दूसरे नंबर पर रहे। इस जीत के बदले खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को उपहार स्वरूप जिले की सौगात मिली है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ठुकराया सोनिया गांधी का ऑफर, कहा- कांग्रेस को मेरी नहीं, अच्छी लीडरशिप की जरूरत है “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira