विधानसभा चुनाव की तैयारी : डॉ रमन सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, संगठन की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा रायपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के पहले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह दिल्ली दौरे पर है। वे यहां लगातार संगठन के बैठकों में शामिल हुए। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर रमन सिंह ने सोशल मीडिया में पोस्ट की है। इसमें लिखा कि, आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से सौजन्य भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान चार राज्यों में भाजपा की जीत की बधाई दी एवं छत्तीसगढ़ में संगठन के कार्यों से अवगत कराया। साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की तिथि बढ़ाने पर आभार व्यक्त किया। https://twitter.com/drramansingh/status/1519945698502144000?t=zoAZfqUSa9zhGVBjxD2g9g&s=08 दरअसल, पिछले दो दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और महामंत्री (संगठन) पवन साय को दिल्ली बुलाया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मिशन-2023 में जीत पर मंत्रणा की। साथ ही संगठनात्मक, सरकार पर आक्रामक और भाजपा के पक्ष में माहौल का निर्माण कैसे हो इस पर फोकस किया। नेताओं के दिल्ली जाने के बाद प्रदेश का सियासी पारा भी चढ़ा हुआ था कि बड़ा परिवर्तन होगा। संगठन की गतिविधियां ठप लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि, भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर गई हैं। उन्होंने रायपुर से लेकर बस्तर तक की रिपोर्ट संगठन को सौंपी है, जिसमें संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव की जरूरत पर बल दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, बस्तर, सरगुजा व दुर्ग संभाग के दौरे के बाद यह पाया गया कि ज्यादातर जिलों में कामकाज संतोषजनक नहीं है। संगठन की गतिविधियां ठप पड़ी हुई हैं। इस पर राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने चिंता जताई थी। इन सबके चलते पार्टी हाईकमान बैठक बुलाने को मजबूर हो गया है। इधर रमन सिंह की प्रधानमंत्री मोदी से हुई मुलाकात को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने सवाल पूछा है कि प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान रमन सिंह ने प्रदेश हित के किस मुद्दे पर उनसे चर्चा की है, उसकी जानकारी जनता को देनी चाहिये। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि पूछा है कि प्रदेश में धान का उत्पादन बहुतायत हो रहा है, तो क्या धान से एथेनॉल बनाने को लेकर उनकी कुछ चर्चा हुई? प्रदेश में काफी ट्रेनें बंद है, क्या रमन सिंह ने ट्रेनों को चालू करने को लेकर प्रधानमंत्री से कुछ बातें की ?राज्य के वरिष्ठ नेता होने के नाते राज्य के केंद्र सरकार के पास 55000 करोड़ लंबित होने पर क्या चर्चा हुई? कांग्रेस ने कहा कि 15 साल तक रमन सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, ऐसे में छत्तीसगढ़ की जनता उनसे जानना चाहती है कि क्या उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान कुछ बातें छत्तीसगढ़ की हित से जुड़ी हुई प्रधानमंत्री से कही, या फिर हर बार की तरह मौनी बाबा बने रहे। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ठुकराया सोनिया गांधी का ऑफर, कहा- कांग्रेस को मेरी नहीं, अच्छी लीडरशिप की जरूरत है “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira