बटकी मा बासी अऊ चुटकी मा नून, 1 मई को मजदूर दिवस, सम्मान में विधायक और कलेक्टर खाएंगे बासी

बटकी मा बासी अऊ चुटकी मा नून, 1 मई को मजदूर दिवस, सम्मान में विधायक और कलेक्टर खाएंगे बासी रायपुर। बटकी मा बासी अऊ चुटकी मा नून... मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 मई मजदूर दिवस पर नागरिकों से बोरे बासी खाने की अपील की है। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ मेहनतकश लोगों का प्रदेश है, इस पावन भूमि को हमारे किसानों और श्रमिक भाइयों ने अपनी मेहनत के पसीने से उर्वर बनाया है। लहलहाते खेतों की बात करें या अंधेरी खदानों से खनिज ढूंढ लाने की बात करें। कारखानों में धधकते लोहे से मजबूत स्टील बनाते हाथ हों या वनांचल में महुआ, तेंदूपत्ता जैसे वनोपज एकत्र करने वाले हाथ हों। देश को प्रदेश को हमारे किसान भाइयों और श्रमिक भाइयों ने ही अपने मजबूत कंधों में संभाल रखा है। अपने संस्कृति के प्रति गौरव का अहसास : बघेल सीएम बघेल ने कहा कि एक मई को हर साल हम इन्हीं मेहनतकश लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए मजदूर दिवस मनाते हैं। हम सभी को मालूम है कि हर छत्तीसगढ़िया के आहार में बोरे-बासी का कितना अधिक महत्व है। हमारे श्रमिक भाईयों, किसान भाइयों और हर काम में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली हमारी बहनों के पसीने की हर बूंद में बासी की महक है। जब हम कहते हैं बटकी मा बासी अऊ चुटकी मा नून...तो यह श्रृंगार हमें हमारी संस्कृति से जोड़ता है। गर्मी के दिनों में बोरे बासी शरीर को ठंडा रखता है, पाचन शक्ति बढ़ाता है त्वचा की कोमलता और वजन संतुलित करने में भी यह राम बाण है। बोरे बासी में सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

सभी नेता व अधिकारी को निर्देश

मुख्यमंत्री ने पारंपरिक भोजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी कलेक्टरों को राज्य शासन की तरफ से निर्देश जारी किये गए हैं। जारी निर्देश के मुताबिक कलेक्टर सहित जिले के प्रमुख शख्सियत अपने-अपने घरों में बोरे बासी खाते हुए तस्वीरें ट्विटर पर शेयर करेंगे। जारी निर्देश में कहा गया है कि कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ के अलावे पद्मश्री, विधायक, निगम-मंडल के अध्यक्ष, महापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि 1मई को अपने-अपने घरों में “बोरे बासी” खायेंगे और अपनी तस्वीरों को डिस्ट्रिक्ट ट्वीटर हैंडल पर शेयर करेंगे। आपको बता दें कि कल ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की थी, कि श्रम दिवस पर बोरे बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान करे।

छत्तीसगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने बोरे बासी के संदर्भ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है । एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि वे अपने सभी कर्मचारियों को 1 मई मजदूर दिवस के दिन अपने होटल कर्मचारियों को बोरे बासी की व्यवस्था करेंगे। विधानसभा चुनाव की तैयारी : डॉ रमन सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, संगठन की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira