पी चिदंबरम का तंज, देश में कोयला संकट के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार नहीं, 60 साल राज करने वाली कांग्रेस है

पी चिदंबरम का तंज, देश में कोयला संकट के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार नहीं, 60 साल राज करने वाली कांग्रेस है नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को देशव्यापी कोयला संकट पर कहा कि इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार जिम्मेदार नहीं है। इसके लिए 60 साल राज करने वाली कांग्रेस है। दरअसल उन्होंने ऐसा कह कर मोदी सरकार पर तंज कसा है।   ट्विटर पर लिखा कि देश में प्रचुर मात्रा में कोयला है, बड़े रेल नेटवर्क हैं, ताप संयंत्रों में क्षमता है फिर भी बिजली की भारी किल्लत है। उन्होंने लिखा कि इसके लिए मोदी सरकार को दोष नहीं दिया जा सकता, यह तो कांग्रेस के 60 साल के शासन के कारण हुआ है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट में कहा कि कोयला, रेलवे या बिजली मंत्रालयों में कमी नहीं है, दोष तो इन विभागों के मंत्री रह चुके कांग्रेसी नेताओं का है। उन्होंने चुटकी लेते हुए लिखा कि मोदी सरकार ने यात्री ट्रेनों को रद्द क कोयला ट्रेनों को चलाने का सही समाधान खोज लिया है। मोदी है, मुमकिन है। मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों का सम्मेलन, पीएम मोदी बोले- अदालतों में स्थानीय भाषाओं को दे बढ़ावा

 यात्री ट्रेनें रोकने से आर्थिक नुकसान : राहुल

राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा,' मैं फिर से कह रहा हूं यह संकट छोटे उद्योगों को नष्ट कर देगा, जिससे बेरोजगारी और बढ़ेगी। छोटे बच्चे इस भीषण गर्मी को बर्दाश्त नहीं कर सकते। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की जिंदगी दांव पर है। रेल, मेट्रो सेवाएं को रोकने से आर्थिक नुकसान होगा। उन्होंने हैशटैग "#BJPFailsIndia" का इस्तेमाल करते हुए पूछा, 'मोदी जी, क्या आपको देश और लोगों की परवाह नहीं है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ठुकराया सोनिया गांधी का ऑफर, कहा- कांग्रेस को मेरी नहीं, अच्छी लीडरशिप की जरूरत है “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira