महिला पटवारी रिश्वत लेते कैमरे में हुए कैद, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कांकेर। महिला पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के बाद एसडीएम ने महिला पटवारी पर तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है। दरअसल, जमीन कागजात की नकल निकालने के नाम पर महिला पटवारी ने एक रिटायर्ड आर्मी जवान से रुपयों की मांग कर रही थी। उन्होंने इस काम का रेट 5 हजार रुपए बताया था। वायरल वीडियो में वह 2 हजार रुपए लेकर अपनी पर्स में रखते दिखाई दे रही है। मामला जिला मुख्यालाय के नजदीक दशपुर गांव का है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी में 135 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक करे आवेदन बता दें कि आर्मी के रिटायर्ड जवान भीखम साहू को जमीन दस्तावेज की नकल निकलवानी थी। इसके लिए उन्होंने महिला पटवारी कामिका मंडावी से संपर्क किया। इस पर कामिका मंडावी ने उनसे 5 हजार रुपयों की मांग की। कहा कि इस काम का यही रेट है, आपको पहले ही बता चुकी हूं। बाकी आपके लिए जो सही हो वह दे दें। इसके बाद जवान भीखम उन्हें 2 हजार रुपए देते हैं, जिसे महिला पटवारी अपनी पर्स में रख लेती हैं। मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों का सम्मेलन, पीएम मोदी बोले- अदालतों में स्थानीय भाषाओं को दे बढ़ावा जवान ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह से ही यह सोशल मीडिया पर चलना शुरू हो गया था। शाम होते तक SDM ने मामले को संज्ञान में लेते हुए महिला पटवारी को सस्पेंड कर दिया। निलंबन अवधि में महिला पटवारी कामिका मंडावी को राजस्व कार्यालय कांकेर अटैच किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira