रविंद्र जडेजा ने छोड़ी CSK की कप्तानी, जानें वजह
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) से बहुत बड़ी खबर आई है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja captaincy) से कप्तानी छीन लिया है। अब एक बार फिर टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी को दे दी है।
टीम को चार बार चैंपियन बना चुके माही ने इस सीजन की शुरुआत में कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद फ्रैंचाइजी की ओर से जडेजा को कप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन वह दबाव नहीं झेल पाए, ऐसे में अपनी बैटिंग पर फोकस करने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया।
MI vs LSG : मुंबई की लगातार आठवीं हार, केएल राहुल ने जड़ा सैकड़ा
रविंद्र जडेजा ने खेल पर फोकस करने छोड़ी कप्तानी
रविंद्र जडेजा ने खेल पर फोकस करने के लिए कप्तानी से हटने का फैसला किया है, उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से फिर कप्तानी करने का अनुरोध किया है। टीम की भलाई ध्यान में रखते हुए माही ने भी इसे मान लिया। अब धोनी बतौर कप्तान सीजन में पहली बार रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में उतरेगें।
जडेजा पर कप्तानी का दबाव
कप्तानी के दबाव से जडेजा का खेल भी प्रभावित हुआ है और वह आठ मैचों में 112 रन ही बना सके जबकि उनकी झोली में पांच ही विकेट गिरे।
जडेजा का संदेश- कप्तानी नहीं, अच्छा प्रदर्शन जरूरी
सीएसके ने रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाए जाने के समय कहा था कि वह ऐसा खिलाड़ी चाहता है, जो अगले 4-5 साल तक टीम की अगुवाई कर सके। जडेजा को रीटेन करने के समय भी प्रबंधन के दिमाग में यह बात रही होगी। लेकिन जडेजा ने बीच आईपीएल में कप्तानी छोड़कर यह संदेश दिया है कि उनके लिए कप्तान बनने से ज्यादा जरूरी अच्छा प्रदर्शन करना है। चेन्नई सुपर किंग्स का मैनेजमेंट भी यही चाहेगा कि जडेजा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।
भारतीय टीम के हित में भी यही है कि जडेजा का आत्मविश्वास बना रहे क्योंकि आज की तारीख में वे देश में नंबर-1 ऑलराउंडर हैं। शायद यही सब सोचकर जडेजा ने बिलकुल धोनी के अंदाज में अचानक कप्तानी छोड़ने का फैसला ले लिया। दिलचस्प बात यह है कि जडेजा ने उन्हीं धोनी को वापसी कप्तानी सौंप दी, जिनसे उन्हें यह जिम्मेदारी मिली थी।
CSK vs PBKS : रोमांचक मुुकाबले में चेन्नई की हार, धोनी का नहीं चला बल्ला
RCB vs SRH : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की बुरी हार, रन मशीन कोहली हुए फेल
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira