तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, चालक लापता, दो लोग बाहर निकले

तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, चालक लापता, दो लोग बाहर निकले कोरबा। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। घटना के वक्त कार में तीन लोग सवार थे। इसमें दो लोग शीशा तोड़ कर बाहर निकल गए, जबकि चालक समेत कार नहर में बह गया। दर्री क्षेत्र के व्यवसायी कुशल दास महंत, सीएसईबी कर्मचारी शंकरलाल कंवर व रवि तीनों दोस्त हैं। रवि कार चालक है। पावरसिटी में निवासरत एक परिवार को लेकर रवि बिलासपुर गया था। खुलासा : इनोवा कार से सवा लाख रूपये की उठाईगिरी, गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार वहां से वापस लौटने के बाद अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए उरगा स्थित एक ढाबा जा रहा था। अभी कोरबा-चांपा मार्ग में पहुंचे थे, तभी कार की रफ्तार तेज होने की वजह से अनियंत्रित हो गई और पुलिया की डिवाइ़डर तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। पानी अधिक होने की वजह से तीनों कार में फंस गए, बाद में कुशलदास महंत व शंकर लाल किसी तरह कार का शीशा तोड़ कर बाहर निकल गए, लेकिन रवि अंदर ही फंस गया। बाहर निकालने के प्रयास करते, इसके पहले कार के साथ वह बह गया। स्थानीय लोगों ने घटना को देखते ही पुलिस को सूचना दी। दोनों युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है। पुलिस टीम ने नहर में जाल डलवा कर कार को बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम द्वारा चालक रवि की तलाश की जा रही है। जिंदा बम से खेलते मिले बच्चे, बम निरोधक दस्ता ने किया नष्ट, एसपी बोले- सेल्ज विस्फोटक नहीं “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira