World Test Championship : टीम इंडिया फाइनल के लिए तैयार, जानें प्लेइंग-11

नई दिल्ली। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC-World Test Championship) का फाइनल मैच शुक्रवार से इंग्लैंड के साउथैम्पटन में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड से मुकाबले के लिए भारतीय टीम के प्लेइंग 11 का ऐलान हो गया है. इस मुकाबले में इंडिया 6 बल्लेबाजों और 6 गेंदबाजो के साथ उतरेगी। जिसमें तीन तेज गेंदबाज और एक दो स्पिनर को शामिल किया गया है. तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी औऱ जसप्रीत बुमराह संभालेंगे. वहीं आलराउंडर रविंद्र जडेजा और आर अश्विन स्पिन खेमा संभालेंगे।       World Test Championship के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 की जानकारी बीसीसीआई ने ट्वीट कर दी है। जारी सूची के अनुसार, रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे। इसके बाद कलात्मक बल्लेबाज चेतेश्वर पुजार तीसरे नंबर पर खेलेंगे. कप्तान कोहली चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। इसके बाद उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आएंगे.  https://twitter.com/BCCI/status/1405522436850782213 प्लेइंग 11 चुनने से पहले अनुभव को ज्यादा प्राथमिकता दी गई. बल्लेबाजों में पंत को छोड़कर सभी खासे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. वहीं तेज गेंदबाजों में मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को टीम शामिल करना लगभग तय था. तीसरे गेंदबाज पर इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज में से किसी एक का चयन होना था. जिसमें टीम मैनेजमैंट ने इशांत शर्मा के अनुभव को देखते हुए टीम में जगह दी गई.    इसे भी पढ़े- CM योगी का फैसला, 3 लाख आय पर भी निराश्रित बच्चे को मिलेंगे चार हजार रुपये बता दें कि भारतीय टीम ने इससे पहले 15 खिलाड़ियों का ऐलान किया था. इसमें मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, ऋद्धिमान साहा और  हनुमा विहारी का नाम था. इन सभी खिलाड़ियों को अंतिम 11 में जगह नहीं मिली है.   इसे भी पढ़े- बाबा रामदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज, आईएमए ने लगााया यह आरोप

टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा. 

इंग्लैंड दौरे पर ये है भारतीय टीम

विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, मो. शमी, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल और ऋद्धिमान साहा. यह वीडियो देेखें-