एमबीबीएस डॉक्टर ने तालाब में कूद कर की खुदकुशी!, कल रात से था लापता राजनांदगांव। जिले में इंटर्न एमबीबीएस डाक्टर ने तालाब में कूद कर खुदकुशी कर ली। मृतक छात्र राजस्थान का रहने वाला था। वह मेडिकल की पढ़ाई खत्म करने के बाद राजनांदगांव में इन्टर्नशिप कर रहा था। इधर, घटना की जानकारी के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घण्टों मशक्कत के बाद छात्र का शव तालाब से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, राजस्थान निवासी मेडिकल छात्र प्रसून भारद्वाज ने राजनांदगांव शासकीय मेडिकल कॉलेज (पेंड्री) से अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रसून इसी कॉलेज से इन्टर्नशिप कर रहा था। 10 दिनों बाद उसकी इंटर्नशिप पूरी होने वाली थी। खुलासा : इनोवा कार से सवा लाख रूपये की उठाईगिरी, गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार प्रसून भारद्वाज के मित्रों के अनुसार, वह कल रात 1 बजे से कमरे से गायब था जिसकी तलाश उसके साथी कर रहे थे। आज सुबह तकरीबन 6 बजे के आस पास प्रसून ने शहर के रानी सागर तालाब में छलांग लगा दी। आस पास मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने प्रसून को छलांग लगाते हुए देख कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची बसंतपुर थाने की पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलवा कर गोताखोरों की सहायता से प्रसून की तलाश शूरु की। लगभग 5 घण्टे की मशक्कत के बाद प्रसून की लाश बरामद की गई।