मड़वारानी मंदिर में प्रेमी जोड़े ने जहर खाया, अस्पताल में कराया गया भर्ती Korba news। मड़वारानी मंदिर में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, स्थानीय लोगों ने युवक के मुंह से झाग निकलते देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। युवक का कहना है कि लड़की के घरवाले शादी के लिए राजी नहीं थे, इसलिए दोनों ने जान देने की कोशिश की। मामला उरगा थान क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम दर्री इलाके के रहने वाला रोशन अपनी प्रेमिका के साथ उरगा इलाके के मड़वारानी मंदिर पहुंचा। वहां दोनों के देवी दर्शन किए और कुछ देर बाद मंदिर परिसर में ही जहर खा लिया। जहर खाते ही दोनों मंदिर में ही बेहोश गए। खुलासा : इनोवा कार से सवा लाख रूपये की उठाईगिरी, गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार स्थानीय लोगों ने जब दोनों इस हाल में देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। प्रेमी का नाम रौशन है, जो ड्राइवरी का काम करता है। अनापुरी गांव में उसका आना जाना था, इसी दौरान एक 17 साल की युवती के साथ उसका प्रेम संबंध हो गया। घरवालों को दोनों ने शादी करने की इच्छा जाहिर की लेकिन दोनों के परिवार के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। परिजनों के इनकार के बाद दोनों मंदिर पहुंचे और जहर खाकर जान देने की कोशिश की। वहीं इलाज के बाद होनों की हालात स्थिर है। पुलिस की माने तो दोनों प्रेमी जोड़े की जान सुरक्षित है। एमबीबीएस डॉक्टर ने तालाब में कूद कर की खुदकुशी!, कल रात से था लापता जिंदा बम से खेलते मिले बच्चे, बम निरोधक दस्ता ने किया नष्ट, एसपी बोले- सेल्ज विस्फोटक नहीं “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira