तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 20 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल में किया गया भर्ती धमतरी। जिले में रविवार देर रात एक बस दुर्घटना हो गई। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। बस में करीब 30 से ज्यादा लोग सवार थे। घटना नगरी थाना इलाका की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, देवभोग अड़पाथर से करीब 35 लोग बस पर सवार होकर धमतरी जा रहे थे। तभी मुक्तिधाम मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। स्कूल सफाई कर्मचारी संघ ने भरी हुंकार, बोले- 43 हजार कर्मचारियों की मांग पूरी करे सरकार, नहीं तो करेंगे बड़ा आंदोलन बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक बस चालक को नींद आ गई थी, इसकी वजह से ही यह हादसा हुआ है। घायल लोगों की स्थिति फिलहाल ठीक बताई जा रही है। सभी का इलाज नगरी अस्पताल में किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद नगरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। फिलहाल स्थिति सभी घायलों की सामान्य बताई जा रही है। सभी लोग तेंदूपत्ता फड़ में काम करने वाले बताए जा रहे हैं। “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira