कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा

कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा रायपुर। सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ा दिया है। महंगाई भत्ते की यह दर एक मई से ही लागू हो जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार देर रात इसकी घोषणा की। इस फैसले से कर्मचारियों को ढाई हजार से 8 हजार रुपए तक अधिक मिलेंगे। https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1520796482248806401?t=JEJeNu9Eg8OTGJybLjMsjQ&s=08 एक मई को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों को महंगाई भत्ते पर फैसला होने की उम्मीद थी। मंत्रिपरिषद में इस तरह का प्रस्ताव नहीं आया तो कर्मचारियों में निराशा फैली। देर रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्मचारियों की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में खुशखबरी देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मजदूरों के संग खाया बोरे बासी, कहा- देश विदेश में बढ़ी छत्तीसगढ़ी व्यंजन की प्रसिद्धि सरकार के इस फैसले के बाद अब राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मूल वेतन का 22 प्रतिशत हो गया है। अभी तक उन्हें 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता रहा है। नई दर एक मई से ही लागू हो जाएगी। महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने आंदोलन किया था। मार्च में विधानसभा घेराव की कोशिश की थी। अप्रैल में कर्मचारियों के एक संगठन ने सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन की घोषणा की थी, जिसे वापस ले लिया गया। स्कूल सफाई कर्मचारी संघ ने भरी हुंकार, बोले- 43 हजार कर्मचारियों की मांग पूरी करे सरकार, नहीं तो करेंगे बड़ा आंदोलन एक सप्ताह पहले छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया है। वहां कर्मचारियों के भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की गई है। उनके महंगाई भत्ते की वर्तमान दर 31 प्रतिशत से बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दिया गया। इस फैसले से बिजली कंपनी के 16 हजार कर्मचारियों का फायदा हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश कैबिनेट ने लिये बड़े फैसले, पंचायतों में होगी भर्ती, पुरानी पेंशन योजना समेत इन होटलों में बीयर बार की अनुमति “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira