नक्सलियों की खूनी वारदात, धारदार हथियार से कोटवार की हत्या

नक्सलियों की खूनी वारदात, धारदार हथियार से कोटवार की हत्या दंतेवाड़ा 2 मई 2022। दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने फिर खूनी वारदात को अंजाम दिया है। इस बार गांव के कोटवार की हत्या कर दी। इसके बाद शव को उसी के गांव में फेंक दिया। घटना कटेकल्याण थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों ने सोमवार को कोटवार का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके के लिए फोर्स को रवाना किया गया है। ऐसी घटना के बाद नक्सली एंबुस लगाते है। आशंका है कि नक्सलियों ने गांव के चारों ओर एंबुश लगा रखा है। इसके चलते जवान पैदल ही निकले हैं। घटना की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी ने की है।  जानकारी के अनुसार, कलारपारा के गुड़से निवासी लखमा मरकाम (40) गांव का कोटवार था। नक्सलियों ने सोमवार सुबह उसकी हत्या कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि धारदार हथियार से लखमा मरकाम को मारा गया है। पुलिस मौके के लिए निकल गई है। कटेकल्याण से यह गांव करीब 12 किमी दूर है। स्कूल सफाई कर्मचारी संघ ने भरी हुंकार, बोले- 43 हजार कर्मचारियों की मांग पूरी करे सरकार, नहीं तो करेंगे बड़ा आंदोलन “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira