प्रदेश में किसान परेशान : पटवारी का घूस लेते हुए वीडियो वायरल, एसडीएम ने किया निलंबित मुंगेली 2 मई 2022। मुंगेली जिले में एक पटवारी का घूस लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। पटवारी एक ग्रामीण से किसान पुस्तिका बनाने के लिए रुपए की मांग की। वायरल वीडियो में पटवारी किसान से कहता है कि पैसा दोगे तो तभी तुम्हारा काम होगा। इसके बाद एक व्यक्ति को भाई बताकर 3 हजार रुपए दिलाया। ये मामला लोरमी का है। बोड़तरा गांव के किसान संतोष जायसवाल को किसान किताब बनवानी थी। इसके लिए हल्का नंबर 26 में पदस्थ पटवारी नागेंद्र मरावी से उसने संपर्क किया। ग्रामीण ने आरोप लगाया कि पटवारी नागेंद्र ने उससे 6 हजार रुपए की मांग की। कहा कि पैसा दोगे तभी काम होगा। जितना मांगा है, उतना ही लगेगा। इस पर किसान 3 हजार रुपए देता है। जिसे पटवारी पास बैठे युवक को रुपए दिलवा देता है। किसान संतोष ने पटवारी का रिश्वत की मांग करते हुए पूरा वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वायरल भी कर दिया। वहीं यह वीडियो प्रशासन के संज्ञान में आया। इसके बाद एसडीएम मेनका प्रधान ने पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जवाब से संतुष्ट नहीं होने के चलते सोमवार को पटवारी को निलंबित किया गया। उसे कानूनगों शाखा तहसील लोरमी में अटैच किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश कैबिनेट ने लिये बड़े फैसले, पंचायतों में होगी भर्ती, पुरानी पेंशन योजना समेत इन होटलों में बीयर बार की अनुमति “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira