आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, ग्रामीणों ने समय पर नहीं पहुंचाया अस्पताल सरगुजा। जिले में सोमवार को तेज गरज के साथ हल्की बारिश हुई। इसी दौरान ग्राम महेशपुर कोरवा पारा में एक 18 साल का युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने गांव में उसका उपचार किया। लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका। जानकारी के अनुसार, गांव के ही बुजुर्गों ने गोबर के लेप लगाने से युवक के ठीक होने की बात कही, फिर युवक के पूरे शरीर मे गोबर का लेप लगाया गया। लेकिन 1 घंटे के बीच किसी भी तरह की कोई हलचल नहीं हुई और न किसी ने युवक को अस्पताल पहुंचाने कोशिश की। इसी बीच 108 एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई, जहां स्टाफ ने पहले गोबर के लेप को हटवाया और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर लाया गया। लेकिन डॉक्टर ने चेकअप के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। प्रदेश में किसान परेशान : पटवारी का घूस लेते हुए वीडियो वायरल, एसडीएम ने किया निलंबित “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira