मौसम चेतावनी, आज फिर चलेगी तेज आंधी, कुछ इलाके में होगी बारिश

मौसम चेतावनी, आज फिर चलेगी तेज आंधी, कुछ इलाके में होगी बारिश रायपुर। छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। दोपहर तेज गर्मी पड़ रही है। वहीं शाम को तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश में बारिश और आंधी की आशंका जताई है। कल राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी तूफान का असर दिखा था। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी प्रदेश के एक दो स्थानों पर बारिश होगी और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। एक दो स्थानों पर अंधड़ की भी चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणीका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से मणिपुर तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से अंदरूनी तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसी की वजह से छत्तीसगढ़ में भी मौसम में प्रभाव दिख रहा है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड भी चलने की संभावना है।प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट का दौर लगातार जारी रहने की संभावना है। इधर, IMD के सीनियर वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी समेत देश के कई राज्यों से हीटवेव खत्म हो गई है। हालांकि पश्चिम में अभी गर्मी है। इस दौरान तापमान अगले 6-7 दिनों तक नहीं बढ़ेगा। उत्तर पश्चिम भारत में येलो अलर्ट है और बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली में 3 मई को बारिश हो सकती है।लखनऊ में मंगलवार और बुधवार को बादल आ सकते हैं। इसके अलावा अगले 4 दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान में भी तेज हवाएं चल सकती हैं।