लव मैरिज का दुखद अंत, पति-पत्नी की लाश मिली फंदे पर

लव मैरिज का दुखद अंत, पति-पत्नी की लाश मिली फंदे पर बालोद 3 मई 2022। बालोद जिले में पति-पत्नी की फंदे पर लाश मिली है। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। अब शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है। दोनों ने आत्महत्या की है या मामला कुछ और है। इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। घटना बालोद जिले के खैरतराई गांव का है। यहां एक पेड़ में पति-पत्नी की लाश फांसी पर लटकी हुई ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद गांव में सनसनी मच गई। पुलिस अब इस मामले में जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घटना वाली रात मृतक के घर में कुछ विवाद हुआ था। जानकारी के अनुसार, खैरतराई में ताकेश्वर अपने परिवार के साथ रहता था। चार महीने पहले ही उसने ज्योति से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद घर में सबकुछ सही चल रहा था। इसी बीच पति-पत्नी की लाश मिलने से कई तरह की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, ताकेश्वर के परिवार में उसकी मां, बहन और छोटा भाई भी रहता था। रात के वक्त घर में कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद ताकेश्वर अपनी पत्नी को लेकर घर से बाहर आ गया, सुबह के वक्त दोनों की लाश गांव में ही एक पेड़ में फंदे से झूलती ही मिली। मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नियमितिकरण की मांग के बदले मिली मौत, एक स्कूल सफाई कर्मचारी की गई जान, आंदोलनकारी गुस्से में “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira