बड़ी खबर : नक्सलियों ने दो ग्रामीणों का किया अगवा, फिर एक की कर दी हत्या

बड़ी खबर : नक्सलियों ने दो ग्रामीणों का किया अगवा, फिर एक की कर दी हत्या

बीजापुर 3 मई 2022। बीजापुर जिले में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। गांव से 2 ग्रामीणों को उठा कर ले गया, फिर एक ग्रामीण की हत्या कर दी हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों को नक्सलियों ने सोमवार की शाम को ही अगवा कर लिया था, जिसके बाद आज एक ग्रामीण की हत्या करने के बाद दूसरे ग्रामीण को रिहा कर दिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत व्याप्त हैं। वही पुलिस अब तक मृतक ग्रामीण का शव बरामद नहीं कर पायी हैं। यह घटना धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिला के मोदकपाल थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि यहां ग्राम पंचायत कुदलनगर के ग्राम गुड़ीपाल में सोमवार को नक्सली पहुंचे थे। जिन्होने गांव में रहने वाले सत्यम पुलसे और भीमा आंगम पल्ली को अगवा कर अपने साथ ले गये थे। ग्रामीणों के अगवा कर ले जाने से दहशत में आये गांव के लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस देना सही नहीं समझा। इसके बाद आज सुबह नक्सलियों ने दहशत फैलाने के लिए सत्यम पुलसे की हत्या कर लाश को पहाड़ी के जंगल मेें फेंक दिया गया, जबकि दूसरे ग्रामीण भीमा को रिहा कर दिया गया। नक्सलियों के चंगुल से छुटने के बाद दोपहर के वक्त गांव पहुंचे भीमा पल्ली ने घटना की जानकारी गांव में दी, जिसके बाद मृतक के परिवार के साथ ही गांव के लोगों के बीच दहशत व्याप्त हो गया। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस अगवा किये गये भीमा पल्ली से पूछताछ कर रही हैं। मोदकपाल थाना प्रभारी अमोल खलखो ने एक मीडिया को बताया कि ग्राम गुड़ीपाल में रहने वाले 2 ग्रामीणों को सोमवार की देर शाम नक्सलियों ने अंधेरे में अगवा कर लिया था। अगवा ग्रामीणों में भीमा पल्ली को आज दोपहर रिहा किया गया, जिससे पूछताछ में सत्यम पुलसे की हत्या कर दिये जाने की जानकारी सामने आ रही हैं। पूछताछ में पता चला है कि गांव से करीब 5 किलोमीटर दूर पहाड़ी के जंगल में सत्यम पुलसे की नक्सलियों ने हत्या कर लाश को जंगल में फेंक दिया हैं, जिसे लेने ग्रामीण पहुंचे हुए हैं। टीआई अमोल खलखो ने बताया कि क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। ग्रामीणों के वापस लौटने और शव बरामद होने के साथ ही आगे की पूछताछ के बाद इस घटना से जुड़ी जानकारियों का खुलासा होगा।