बस्तर फाईटर्स आरक्षक के 300 पदों पर भर्ती, 5 जून को लिखित परीक्षा
बस्तर फाईटर्स आरक्षक के 300 पदों पर भर्ती, 5 जून को लिखित परीक्षा
नारायणपुर, 3 मई 2022। जिला नारायणपुर में बस्तर फाईटर्स आरक्षक के लिए 300 पदों पर नियुक्ति के लिए 9 मई से 21 मई 2022 तक बालक हाई स्कूल मैदान में भर्ती होगी। 9 मई से 21 मई तक भर्ती प्रक्रिया में प्रमाण पत्रों की जांच, शारीरिक मापतौल एवं शारीरिक प्रवीणता संबंधी कार्य किया जाएगा।
परीक्षा के द्वितीय चरण
लिखित परीक्षा 5 जून को सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होगी। वहीं लिखित परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 15 जून तक किया जायेगा। साक्षात्कार 24 जून से 30 जून तक होगा। अंतिम चयन सूची का प्रकाशन 15 जुलाई को किया जायेगा।
अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के दौरान वर्तमान में कोरोना (कोविड-19) महामारी संक्रमण को ध्यान में रखते हुए दस्तावेज जांच (मूल प्रमाण पत्र), शारीरिक मापतौल, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को शासन/प्रशासन द्वारा जारी निर्देशानुसार मास्क एवं सेनेटाईजर लेकर परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होंगे।
लव मैरिज का दुखद अंत, पति-पत्नी की लाश मिली फंदे पर
नियमितिकरण की मांग के बदले मिली मौत, एक स्कूल सफाई कर्मचारी की गई जान, आंदोलनकारी गुस्से में
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira