मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलिकाप्टर आज से गांवों में करेगा लैंड, ग्रामीणों से जानेंगे सरकार का कामकाज रायपुर 3 मई 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 मई से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जमीनी स्तर पर अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल के भेंट मुलाकात दौरे को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रदेश के सरगुजा संभाग से शुरू हो रहा है। इसके बाद वे बस्तर संभाग के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री हर दिन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के किन्ही तीन गांवों में जाएंगे। मुख्यमंत्री अपने दौरे में आम लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों से चर्चा करेंगे और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीड बैक भी लेंगे। वे दौरे में गांवों, तहसील कार्यालयों, पुलिस थानों, जनपद कार्यालयों, स्कूलों, आंगनवाड़ियों, स्वास्थ्य केंद्रों के कामकाज तथा सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत अधोसंरचनाओं की उपलब्धता का जायजा लेंगे साथ ही ग्रामीणों, प्रमुख व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रत्यक्ष भेंट एवं चर्चा कर उनसे फीडबैक, अभिमत एवं आवश्यक सुझाव लेंगे। वे उसी विधानसभा क्षेत्र में रात्रि विश्राम करेंगे। कलेक्टर, एसपी और थानेदारों को सुरक्षा के लिए अलर्ट कर दिया गया है। वहीं लैडिंग के कुछ समय पर गांव पहुंचने की सूचना देंगे। कम समय में ही प्रशासन को तैयारी करनी होगी। वहीं विधायक भी इस दौरे में उपलब्ध रहेंगे। उनके सामने में ही योजनाओं की जानकारी लेंगे। बता दें कि पिछले दिनों एक कांग्रेस विधायकों की एख अंदरूनी सर्वे की चर्चा हुई थी। पार्टी की बैठक में इस पर मंथन किया गया और कमजोर विधायकों को नसीहत दी गई थी। मुख्यमंत्री ने भी स्वीकार किया था कि कुछ विधायकों की रिपोर्ट खराब है। अब देखने वाली बात है कि इस दौरे से क्या बात निकल कर सामने आती है। वहीं जमीनी स्तर पर कांग्रेस की स्थिति सही नहीं बताई जा रही है। बस्तर फाईटर्स आरक्षक के 300 पदों पर भर्ती, 5 जून को लिखित परीक्षा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira