GT vs PBKS: पंजाब की पांचवी जीत, गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

GT vs PBKS: पंजाब की पांचवी जीत, गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार स्पोर्टस डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 48वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने बड़ा उलटफेर कर दिया। अंत तालिका में पहले नंबर काबिज गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पंजाब ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के 144 रन का सफलतापूर्वक पीछा किया। पंजाब के बल्लेबाजों ने 24 गेंदें बाकी रहते हुए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। पंजाब की यह इस सीजन की पांचवीं जीत है। वहीं गुजरात की दूसरी हार है। मयंक अग्रवाल की अगुआई वाली पंजाब की टीम अब इस जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर काबिज हो गई है। गुजरात हार के बाद पहले नंबर पर काबिज है। आईपीएल के प्लेऑफ की रेस में गुजरात सबसे आगे है। वहीं, पंजाब किंग्स ने भी अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। इस मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या ने एक बहुत ही बहादुरी भरा फैसला लिया था। उन्होंने टॉस जीतकर शाम के मैच के बावजूद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।  पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने साई सुदर्शन की 50 गेंदों में खेली गई 65 रनों की पारी के दम पर 143 रन 20 ओवर में 8 विकेट खोकर बनाए थे। गुजरात के लिए 21 रन रिद्धिमान साहा ने बनाए, जबकि 11-11 रन डेविड मिलर और राहुल तेवतिया ने बनाए। इनके अलावा कोई दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। वहीं, पंजाब किंग्स के लिए कगिसो रबाडा ने 4, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन और अर्शदीप ने एक-एक विकेट लिया।  वहीं, 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को अच्छी शुरुआत नहीं मिली, लेकिन ओपनर शिखर धवन ने भानुका राजपक्षे के साथ 87 रन की साझेदारी कर गुजरात को मैच से बाहर कर दिया। शिखर धवन ने 53 गेंदों में 62 रन बनाए, जबकि राजपक्षे 28 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। 10 गेंदों में 30 रन लियाम लिविंगस्टोन ने बनाए। 1-1 विकेट गुजरात के लिए मोहम्मद शमी और लॉकी फर्ग्यूसन को मिला।  विराट कोहली लौटे लय में, ठोका अर्द्धशतक, पत्नी अनुष्का ने बढ़ाया “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira