छत्तीसगढ़ में मुंगेली रहा सबसे अधिक गर्म, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम, इन क्षेत्रों में होगी हल्की बारिश
छत्तीसगढ़ में मुंगेली रहा सबसे अधिक गर्म, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम, इन क्षेत्रों में होगी हल्की बारिश
रायपुर। प्रदेश में दोपहर के समय आसमान से आग बरस रही है। वहीं शाम को मौसम बदल जा रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार के मौसम को लेकर अनुमान लगाया है। विभाग के मुताबिक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ व बारिश के आसार है। साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
सोमवार शाम को आई अंधड़ व बारिश के कारण मंगलवार को राजधानी रायपुर में रात के पारे में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। प्रदेश में सर्वाधिक गर्म मुंगेली रहा। वहां का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दो दिन इसी तरह का मौसम
दोपहर की तपिश के बाद मंगलवार शाम को भी प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ छींटे व हल्की बारिश हुई। आने वाले दो दिनों में भी प्रदेश में मौसम इसी तरह रहेगा। दोपहर तपेगा और शाम को हल्की वर्षा होगी। रायपुर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य है। इसी प्रकार, न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।
इन क्षेत्रों में हुई बारिश
लाभांडी में 2 सेमी और तिल्दा, रायपुर, धमधा में 1 सेमी वर्षा हुई। बुधवार को भी प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है।
गिरेगा अधिकतम तापमान
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई पर है। एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से मणिपुर तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला है। उन्होंने कहा कि बुधवार चार मई को इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। साथ ही प्रदेश के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आएगी।
तापमान के आंकड़े
रायपुर 42.2 24.2
बिलासपुर 43.6 26.6
जगदलपुर 38.2 25.8
राजनांदगांव 41.8 27.4
अंबिकापुर 41.1 24.4
पेन्ड्रा 41.3 24.8
बड़ी खबर : नक्सलियों ने दो ग्रामीणों का किया अगवा, फिर एक की कर दी हत्या
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira