भयानक सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौके पर दर्दनाक मौत रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह इलाके में मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार कार राजीव नगर गेट के सामने डिवाइडर से टकरा गई। जोरदार टक्कर से कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कार में चालक के अलावा एक महिला और तीन पुरुष सवार थे। सभी दोस्त हैं और दलदल सिवनी से रायपुर के मरीन ड्राइव की ओर से घूमने आ रहे थे। बाकी लोगों को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, आइ-10 कार क्रमांक सीजी- 04 एमएल 6589 को शिवाजी नगर, दलदल सिवनी निवासी राकेश साहू चला रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना स्थल पर ही राकेश साहू की मौत हो गई है। उनके साथ उनके दोस्त अर्जुन बानखेड़े को चेहरे पर चोट आई है। वहीं दो साथी सुरेंद्र वर्मा और नंदनी वानखेड़े सकुशल है। घटनास्थल पहुंचने के बाद खम्हारडीह पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। बड़ी खबर : नक्सलियों ने दो ग्रामीणों का किया अगवा, फिर एक की कर दी हत्या “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira