चुनाव की चिंता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निकले प्रदेश के दौरे पर, गांवों में डालेंगे डेरा

चुनाव की चिंता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निकले प्रदेश के दौरे पर, गांवों में डालेंगे डेरा रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज से प्रदेश के दौरे पर निकल गए हैं। वे गांवों में लोगों से चर्चा का विकास कार्यों की जानकारी लेंगे। उनके साथ विधायक और स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।  यात्रा में निकलने से पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। लिखा कि आज से प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में आप सबसे भेंट-मुलाकात करने निकल रहा हूं। यह शुरुआत सरगुजा संभाग से हो रही है, कोशिश रहेगी कि आपके साथ अधिक से अधिक समय बिता पाऊं। आज बलरामपुर जिला के सामरी विधानसभा में कुसमी, शंकरगढ़ और बरियों गांव में रहूंगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में डेढ़ साल बाद विधानसभा चुनाव हैै। कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन साल बीत चुके हैं। इसमें दो साल कोरोना काल रहा है। इन सालों में सरकार के प्रति जनता का क्या रूख है। मुख्यमंत्री इस दौरे में जानने की कोशिश करेंगे। वहीं कांग्रेस के सर्वे में लगभग 40 विधायकों के कामकाज को कमजोर बताया गया है। ऐसे में डेढ़ सालों में कमी पूरी नहीं की गई तो कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ सकता है। इसलिए मुख्यमंत्री खुद प्रदेश के दौरे पर निकले हुए हैं। अब आगे देखने वाली बात है कि सीएम के इस यात्रा से आम जनता और खासकर कांग्रेस पार्टी को क्या लाभ मिलता है।