फोर्स पर घाट लगाकर हमला : नक्सली और जवानों में भीषण मुठभेड़, DRG का एक जवान शहीद, रायपुर। नारायणपुर-दंतेवाड़ा बार्डर पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक डीआरजी जवान शहीद हो गया है। ये मुठभेड़ नारायणपुर एवं दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र तुलारगुफा और मंगारी के मध्य जंगल में हुई है। शहीद जवान भानुप्रतापपुर के रहने वाले थे। जवान का नाम सालिकराम बताया जा रहा है। वहीं जानकारी मिली है कि अभी भी मुठभेड़ जारी है। नारायणपुर पुलिस को नारायणपुर एवं दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र तुलारगुफा और मंगारी के जंगल मे नक्सलियों के होने की जानकारी मिली थी। इस सूचना के बाद डीआरजी के जवान सर्चिंग अभियान में जंगल पहुंचे हुए थे। जवानों को आता देखकर नक्सलियों में उनपर फायरिंग कर दी। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया है, जो कांकेर जिले का रहने वाला था। जिस इलाके में मुठभेड़ चल रही है वो नक्सलियों का कोर इलाका है। फोर्स के वापस आने के बाद ही अधिक जानकारी मिलेगी। बड़ी खबर : नक्सलियों ने दो ग्रामीणों का किया अगवा, फिर एक की कर दी हत्या “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira