वीवो के दो स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च, जानिए vivo T1 Pro 5G और vivo T1 44W की कीमत डेस्क। वीवो (Vivo) भारतीय बाजार में एक फिर धाक जमाने की तैयारी में है। मोबाइल कंपनी ने आज टी सीरीज के दो नए स्मार्टफोन vivo T1 Pro 5G और vivo T1 44W को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों फोन कम बजट में ट्रेंडी डिजाइन, टर्बो परफॉर्मेंस और कैमरे के साथ फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इस सीरीज के तहत पहले फोन Vivo T1 5G को इसी साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। नया फोन इसी फोन का अपग्रेडेड वर्जन है। Vivo T1 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और इसमें स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। Vvo T1 Pro 5G और Vivo T1 44W की कीमत Vivo T1 Pro 5G के बेस वैरिएंट में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसकी कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। इसके टॉप मॉडल में 8GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसकी कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। इसे Turbo Black और Turbo Cyan कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Vivo T1 44W को तीन वैरिएंट्स में पेश किया गया है। इसके बेस वैरिएंट में 4GB रैम और 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसकी कीमत 14,499 रुपये रखी गई है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। इसे Midnight Galaxy, Starry Sky और Ice Dawn कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Vivo T1 Pro 5G को प्री-बुकिंग के लिए 5 मई से उपलब्ध करवाया जाएगा जबकि इसकी सेल 7 मई से शुरू होगी। T1 44W की सेल 8 मई से शुरू होगी। इन स्मार्टफोन्स को ई-कॉमर्स साइट Flipkart, वीवो ई-स्टोर और पार्टनर रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।