जमीनी स्तर पर मनमानी : महिला का गरीबी रेखा से नाम कटने पर CMO सस्पेंड, सीएम भूपेश ने लिया एक्शन

जमीनी स्तर पर मनमानी : महिला का गरीबी रेखा से नाम कटने पर CMO सस्पेंड, सीएम भूपेश ने लिया एक्शन बलरामपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज से प्रदेशव्यापी दौरे पर है। इसी के अंतर्गत सीएम सामरी विधानसभा के कुसमी नगर पंचायत पहुंचे। यहां सीएम ने कुसमी नगर पंचायत के CMO को सस्पेंड करने का निर्देश दे दिया है। दरअसल, एक महिला ने गरीबी रेखा से नाम कटने की शिकायत मुख्यमंत्री बघेल से की। सीएम को बताया कि नाम कटने से राशन के लिए भटक रही है। जिसके बाद सीएम ने तत्काल लापरवाह अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की है। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज से विधानसभा के दौरे पर निकले हैं, इस दौरान वो लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं और उस पर तत्काल एक्शन भी ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज जब कुसमी में शशिकला नाम की महिला ने अपनी शिकायत मुख्यमंत्री को बताई। कहा कि उसका नाम गरीबी रेखा से काट दिया गया है। वो राशन के लिए भटक रही है, उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री ने तत्काल ही मौके पर कुसमी नगर पंचायत के CMO को सस्पेंड करने का आदेश दिया। और तत्काल नगरीय निकाय विभाग ने सीएमओ एसके दुबे के सस्पेंशन का आर्डर भी जारी कर दिया। एसके दुबे को अंबिकापुर संयुक्त संचालक कार्यालय में अटैच किया गया है। https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1521776274485645312?t=cPw644m9ddqZNLWbSnTg2w&s=08   मुख्यमंत्री नेे कहा कि लगातार हिदायत के बावजूद भी अगर जनता को परेशान होना पड़ेगा तो कार्रवाई निश्चित तौर पर की जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री ने दौरे के पहले दिन जिस तरह के तेवर दिखाये हैं, उसने प्रदेश भर में हड़कंप मच गया है।

स्वामी आत्मानंद स्कूल का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वामी आत्मानद स्कूल का जायजा लिया। वहीं विशेष रूप से बच्चों से बात की। बच्चों से पढ़ाई, परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकार ली।