उड़नखटोला से सियासत : मंत्री सिंहदेव भी निकले निरीक्षण पर, मुख्यमंत्री के दौरे को बताया संयोग, लेकिन जनता के बीच पहुंचेगा ये संदेश   

उड़नखटोला से सियासत : मंत्री सिंहदेव भी निकले निरीक्षण पर, मुख्यमंत्री के दौरे को बताया संयोग, लेकिन जनता के बीच पहुंचेगा ये संदेश   रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज से विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर हैं। वे सरकारी हेलीकाप्टर से प्रदेश के दौरे पर निकले हैं। वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी सीएम की तरह निरीक्षण पर है। लेकिन उन्होंने इसके लिए एक हेलीकाप्टर किराया पर लिया है। इसी से वे दौरे पर निकले हुए हैं। इधर, सीएम बघेल ने अपने दौरे की शुरूआत सिंहदेव के क्षेत्र से की है। सिंहदेव ने बस्तर के दंतेवाड़ा में अपना पहला निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल का दौरा किया। यहां मरीजों-डाक्टरों से बात की, दवाई की एक्सपायरी डेट देखी और साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं होने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के बाद सिंहदेव मीडिया से बात की। इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री और वे खुद लोगों के बीच जा रहे हैं, जिससे जनता की बेहतरी के लिए काम किया जा सके। हमारी मंशा सिर्फ काम करने की है। दोनों का दौरा एक समय सिर्फ संयोग मुख्यमंत्री और उनका दौरा एक साथ शुरू हो रहा है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरे ख्याल से सारे मंत्री दौरा करते हैं। यदि हम लोग कुछ करते हैं तो वे इसे दूसरे नजर से देखते हैं। यदि मैं दौरा न करूं तो यह होगा कि मंत्री बैठा हुआ है। मुख्यमंत्री जी दौरा न करें तो कहेंगे कि वे दौरा नहीं करते। क्षेत्र का दौरा करना हमारे लिए लाजमी है और हमारी प्राथमिक जवाबदारी भी है। स्वास्थ्य कारणों से मैं दौरा नहीं कर पाया था। ये संयोग हुआ कि उनका भी दौरा इसी समय निकल रहा है और मेरा भी। अंततः काम तो एक ही है, लोगों के बीच जाकर उनकी बातें सुनना।

मर्यादा और संयम का ख्याल रखे

बीजापुर के कांग्रेस नेता और युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह के अपने ही विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने और उनके निष्कासन पर टीएस ने कहा कि मेरे खिलाफ भी एक विधायक का बयान आया था कि मुझे जान का खतरा है। पर यह मामला एक अलग तरीके से डील हुआ था। कोई पार्टी से निष्कासित नहीं हुआ। यह जरूरी नहीं है कि किसी पर एक्शन हो जाए तो उसके लिए दरवाजे बंद हो गए हों। अपील के भी प्रावधान होते हैं। विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली बात पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि सब को अपनी मर्यादा और संयम का ख्याल रखना चाहिए। यदि कोई बात हुई है तो आगे भी परिस्थितियां खुली रहेंगी। जमीनी स्तर पर मनमानी : महिला का गरीबी रेखा से नाम कटने पर CMO सस्पेंड, सीएम भूपेश ने लिया एक्शन

संयोग नहीं कुछ और है...

मत्री सिंहदेव बातों से पता चलता है कि ये सिर्फ संयोग है। लेकिन देखने से ऐसा नहीं लगता। प्रदेश में अन्य मंत्री तो व्यक्तिगत दौरे पर नहीं निकले हैं। सिर्फ वे ही ऐसे अकेले निरीक्षण पर है। सीएम सरकारी हेलीकाप्टर पर दौरे पर है। तो मंत्री सिंहदेव ने भी एक हेलीकाप्टर किराया पर ले लिया है। जिससे वे दंतेवाड़ा पहुंचे। क्या कोई मंत्री व्यक्ति तौर पर हेलीकाप्टर किराया पर लिया, जिससे वे क्षेत्र के निरीक्षण पर गए हो, जवाब है बिल्कुल नहीं। मंत्री सिंहदेव इससे क्या संदेश देना चाहते हैं। इसके बारे में सिर्फ वे ही जानते हैं। राजनीतिक जानकारों को कहना है कि ये सब परसेप्शन का खेल है। जो छवि मुख्यमंत्री गढ़ना चाहते हैं, वहीं मंत्री जी भी गढ़ना चाहते हैं। इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में होगा। इसी के मद्देनजर सभी सियासत हो रही है। बीजेपी भी मौन होकर विधानसभा की तैयारी कर रहे है। विपक्ष बस्तर औऱ सरगुजा पर नजर गड़ाये बैठी है। सत्ता की चाबी इस बार इसी दो संभाग से मिलेगी।     “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira