बाराती गाड़ी ट्रक से जा भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, दूल्हा-दुल्हन समेत 5 लोग घायल

बाराती गाड़ी ट्रक से जा भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, दूल्हा-दुल्हन समेत 5 लोग घायल रायगढ़ 4 मई 2022। रायगढ़ में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक बिजली कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि दूल्हा-दुल्हन समेत 5 लोग घायल हैं। दुर्घटना खरसिया थाना क्षेत्र में हुई है। हादसा इनोवा और ट्रक में टक्कर के चलते हुआ है। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  खरसिया नगर निगम के बिजली विभाग में कार्यरत रेशम मेहर के परिवार में शादी थी। बारात ग्राम लेवई गई थी। वहां से भी लोग एक इनोवा कार से ग्राम जोबी लौट रहे थे। तड़के करीब 4.15 बजे वे नेशनल हाइवे-49 पर रानीसागर हेक्सा प्लाट के पास पहुंचे थे, तभी    इनोवा तेज रफ्तार में ट्रक के आगे हिस्से से जा भिड़ी। हादसा इतना जबरदस्त था कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में रेशम मेहर गंभीर रूप से घायल हो गए और सीट के बीच में ही फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। फिर सभी को सिविल अस्पताल ले गए, जहां रेशम मेहर ने दम तोड़ दिया। जबकि बाकी सभी का अभी उपचार चल रहा है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। उसकी तलाश की ज रही है। हादसे की जानकारी लगते ही प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने मेहर परिवार से मिलने के लिए पहुंचे। परिजनों को दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया। साथ ही अस्पताल में भर्ती घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने डाक्टर को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिए। वहीं रेशम मेहर के निधन पर निगम आयुक्त और अन्य कर्मचारियों ने दुख जताया है।  बड़ी खबर : नक्सलियों ने दो ग्रामीणों का किया अगवा, फिर एक की कर दी हत्या “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira