पति और गर्भवती पत्नी की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, घटना स्थल पर सुसाइड नोट नहीं...
रायपुर। राजधानी के उरला थाना इलाके में एक दंपति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. घर पर ही पति-पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला है. चार साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी. मृतक महिला गर्भवती थी. घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. इस वजह से आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
दो दिन पहले रायपुर आए थे
पुरूषोत्तम वैष्णव अपनी पत्नी के साथ बेन्द्री रोड चंद्रा स्कूल के सामने मकान किराए पर लिया था. दो दिन पहले ही दंपति रायपुर आए और घर में पंखे से फांसी लगा ली. पिछले दो दिन से उनका शव लटका हुआ था. पड़ोसियों को जब इसकी जानकारी लगी, तब पुलिस को सूचना दी गई.
यह भी पढ़े- World Test Championship : टीम इंडिया फाइनल के लिए तैयार, जानें प्लेइंग-11
फांसी पर लटकता मिला दंपत्ति का शव
पुलिस ने बताया कि बेंद्री रोड में चंद्रा स्कूल के सामने घर में पति-पत्नी की फांसी पर लटकता शव मिला है. दोनों ने आत्महत्या की है. पिछले 2 दिन से पति-पत्नी दरवाजा नहीं खोल रहे थे. जिसके चलते आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों को सूचना भी दे दी गई है. उरला थाना में बुलाकर परिजनों से पूछताछ की जाएगी.
यह भी पढ़े- हाईकोर्ट में अब नंदीग्राम का संग्राम, शुभेंदु की जीत को ममता बनर्जी ने दी चुनौती
चार साल पहले की थी प्रेम विवाह
शुरुआती जांच में पता चला है कि जांजगीर निवासी पुरुषोत्तम की शादी चार साल पहले हुई थी. दोनों प्रेम विवाह किया था. अभी दो साल से रायपुर में किराए का मकान लेकर जिंदगी की गाड़ी चला रहे थे. पुरुषोत्तम सड़कों पर मोबाइल कवर और एसेसरीज की बिक्री करता था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
यह वीडियो देेखें-