यात्रीगण ध्यान दें, छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर, लोकल समेत 17 ट्रेनें रद्द, देखें सूची
यात्रीगण ध्यान दें, छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर, लोकल समेत 17 ट्रेनें रद्द, देखें सूची
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को फिर से बड़ा झटका लगा है। रेलवे ने बुधवार देर शाम फिर से 17 अन्य ट्रेनों को रद्द् करने का निर्णय लिया है। इस बार ट्रेनों में लंबी दूरी की 9 तथा 8 लोकल ट्रेनें रद्द की गई हैं।
बताया गया है कि ये ट्रेनें कम से कम 24 मई तक रद्द रहेंगी। रेल के द्वारा कुल 33 ट्रेनें रद्द कर दी गई है। गर्मी की छुट्टियों के साथ वैवाहिक समय में लिए गए रेलवे के इस निर्णय से लाखों यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
रद्द होने वाली मेमू गाड़ियां
बिलासपुर-रायगढ़ बिलासपुर मेमू पैसेंजर 5 से 24 मई तक रद रहेगी।
बिलासपुर-शहडोल बिलासपुर मेमू पैसेंजर 5 से 24 मई तक रद रहेगी ।
रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर 5 से 24 मई तक रद रहेगी।
डोंगरगढ़-रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 5 से 24 मई तक रद रहेगी।
रायपुर-डोंगरगढ़-मेमू पैसेंजर 5 से 23 मई रद रहेगी।
डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 6 से 24 मई तक रद रहेगी।
इतवारी रामटेक मेमू पैसेंजर दिनांक 5 से 24 मई तक रद रहेगी।
रामटेक-नागपुर मेमू पैसेंजर 5 से 24 मई तक रद रहेगी ।
ये ट्रेनें हुई रद्द
बिलासपुर-भोपाल -बिलासपुर एक्सप्रेस 5 से 24 मई तक रद रहेगी।
बिलासपुर- रीवा एक्सप्रेस 5 से 23 मई तक नहीं चलेगी।
रीवा- बिलासपुर एक्सप्रेस का 6 से 24 मई तक परिचालन नहीं होगा।
जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस 5 से 23 मई तक रद रहेगी।
अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस 6 से 24 मई तक नहीं चलेगी।
नांदेड-संतरागाछी एक्सप्रेस 9 और 16 मई को रद रहेगी ।
संतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 11 एवं 18 मई को नहीं चलेगी ।
रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस 11 एवं 18 मई तक रद रहेगी।
संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस 12 एवं 19 मई तक रद रहेगी।
बड़ी खबर : नक्सलियों ने दो ग्रामीणों का किया अगवा, फिर एक की कर दी हत्या
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira