चेन्नई सुपर किंग्स की शिकस्त, कप्तान धोनी ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा, प्लेऑफ में डेस्क। आईपीएल में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हरा दिया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इस हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा है। इस मुकाबले में बेंगलुरु ने चेन्नई को 13 रनों से शिकस्त दी। मैच के बाद जब एमएस धोनी से सवाल हुए तब उन्होंने बॉलर्स की तारीफ की और कहा कि हमने उन्हें 173 रनों के स्कोर पर रोककर अच्छा खेल दिखाया, लेकिन बल्लेबाजी ने हमें निराश किया। एमएस धोनी ने कहा, ‘जब आप किसी भी लक्ष्य को चेज़ कर रहे होते हो, तब आपको पता होता है कि चीज़ों को किस तरह आगे ले जाना है, ऐसे में आपको अपने शॉट उस हिसाब से खेलने चाहिए जैसा कि सिचुएशन की डिमांड हो। आखिरी में आकर शॉट सेलेक्शन काफी बेहतर हो सकता था। हमें एक बेहतर शुरुआत मिली थी, हमारे हाथ में विकेट भी थे।’ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने कहा, ‘जब आप पहले बैटिंग करते हैं, तब आप अपने हिसाब से बैटिंग करते हैं लेकिन चेज़ करते वक्त चीज़ें कैलकुलेट करनी पड़ती हैं। यहां पर ही हमसे गलती हुई है। आखिरी में जो मैदान पर उस वक्त बीच में है, उसे ही सबकुछ तय करना है’। प्वाइंट टेबल को लेकर एमएस धोनी ने कहा कि आप किस नंबर पर हैं, आपके कितने प्वाइंट हैं इन बातों से आपका ध्यान भटक सकता है लेकिन आपको अपने प्रोसेस पर काम करना होगा। अगर प्रोसेस सही रहेगा तो बाकी चीज़ें अपने-आप ठीक होती रहेंगी। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स अभी प्वाइंट टेबल में नौवें नंबर पर है। चेन्नई 10 में से 3 मैच जीती है और सात में उसे हार मिली है। अभी तक टीम के 6 प्वाइंट हैं और चार मैच बचे हैं। ऐसे में अगर चेन्नई अपने बाकी बचे सभी मैच जीत भी जाती है, तब भी उसके 14 प्वाइंट होंगे। ऐसे में चेन्नई का प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल है। GT vs PBKS: पंजाब की पांचवी जीत, गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira