सीएम भूपेश ने की घोषणा, 10वीं-12वीं में टॉप करने वालों को कराएंगे हेलीकाप्टर में सैर बलरामुपर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी दौरे पर है। आज उन्होंने प्रदेश में बार्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र छात्राओं को हेलिकाप्टर राइड कराने की घोषणा की हैं। गौरतलब है कि प्रदेश के मुखिया बलरामपुर जिले के दौरे पर हैं, आज दूसरे दिन के प्रवास पर मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश के मेधावी छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की। कहा कि दसवी और बारहवी बोर्ड की परीक्षा में जिले में टाप करने वाले वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से हेलीकाप्टर राइड कराया जायेगा। 10वीं-12वीं बोर्ड की कॉपी हुआ चेक, रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद अब मेधावी छात्रों के बीच हेलीकाप्टर राईड को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा हैं। वही छात्रों के लिए इस बड़ी घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री ने महिलाओं और ग्रामीणों की आय बढ़ाने की दिशा में अब गौ मूत्र खरीदने की भी घोषणा किया गया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि गोबर खरीदी के बाद अब सरकार गौ मूत्र खरीदेगी, जिसे परिष्कृत कर दवा बनाने में उपयोग किया जायेगा। जमीनी स्तर पर मनमानी : महिला का गरीबी रेखा से नाम कटने पर CMO सस्पेंड, सीएम भूपेश ने लिया एक्शन उड़नखटोला से सियासत : मंत्री सिंहदेव भी निकले निरीक्षण पर, मुख्यमंत्री के दौरे को बताया संयोग, लेकिन जनता के बीच पहुंचेगा ये संदेश “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira