माननीय हेलीकॉप्टर से उड़ेंगे तभी जानेंगे जमीनी हकीकत! मंत्री सिंहदेव के समानांतर दौरे के बाद लखमा और चौबे भी उड़ेंगे उड़नखटोले में...

माननीय हेलीकॉप्टर से उड़ेंगे तभी जानेंगे जमीनी हकीकत! मंत्री सिंहदेव के बाद लखमा और चौबे भी उड़ेंगे उड़नखटोले में... रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के अलग-अलग दौरे का मुद्दा सतअंजोर डॉट कॉम ने उठाया था। बताया था कि जनता दोनों के दौरे को सियासत से जोड़कर देख रही है। लेकिन अब बाकी दो मंत्री भी धुआंधार दौरा करेंगे। फिर भी बाद में इस तरह के ऐलान से कई कयास लगाये जा रहे हैं। क्या ये फैसला आनन-फानन में लिया गया है या पहले से ऐसी योजना तैयार थी। अगर पहले से योजना तैयार थी तो बताया क्यों नहीं गया। लेकिन सवाल यही है कि क्या हेलीकाप्टर से दौरा करेंगे, तभी लोगों की समस्या जान पाएंगे। जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के तीन मंत्रियों को अलग-अलग हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराएं हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में रवाना होकर प्रदेश में योजनाओं की जमीनी हकीकत को देखेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल से सरगुजा संभाग के दौरे पर हैं। मंत्री रविंद्र चौबे, टीएस सिंहदेव और कवासी लखमा भी हेलीकॉप्टर से दौरा करने निकलेंगे। मंत्री रविंद्र चौबे बलरामपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वह विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दौरा करेंगे। वही मंत्री कवासी लखमा बस्तर के जगदलपुर पहुंचेंगे, जबकि टीएस सिंहदेव का जगदलपुर, कांकेर के इलाके में दौरा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। अलग-अलग हेलीकॉप्टर तमाम मंत्रियों को उपलब्ध कराये गए हैं, जिसके जरिए वह सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और त्वरित निष्पादन की दिशा में सरकार की कोशिश है।

मुझे जानकारी नहीं, मैंने चॉपर का भुगतान कर दिया

एक मीडिया से बातचीत में मंत्री सिंहदेव बोले कि, मुझे इस तरह की कोई सूचना नहीं है, और जबकि मेरा दौरा शुरू हुआ था, तब प्रक्रिया के तहत चॉपर की बात हुई थी, लेकिन तब उपलब्धतता नही होने की सूचना दी गई थी।अब यदि सरकारी चॉपर की व्यवस्था हो गई हो, तो भी अब मेरे लिए क्या उपयोग है, मैने तो निजी चॉपर का पूरा भुगतान किया हुआ है। अव्वल मुझे या मेरे कार्यालय को आज के इस हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराए जाने की ना सूचना है ना जानकारी है, और ना ही इस दौरे में अब मेरे लिए उसका कोई उपयोग है।

 सिंहदेव ने समानांतर दौरे को बताया था सिर्फ संयोग

मुख्यमंत्री और उनका दौरा एक साथ शुरू हो रहा है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरे ख्याल से सारे मंत्री दौरा करते हैं। यदि हम लोग कुछ करते हैं तो वे इसे दूसरे नजर से देखते हैं। यदि मैं दौरा न करूं तो यह होगा कि मंत्री बैठा हुआ है। मुख्यमंत्री जी दौरा न करें तो कहेंगे कि वे दौरा नहीं करते। क्षेत्र का दौरा करना हमारे लिए लाजमी है और हमारी प्राथमिक जवाबदारी भी है। स्वास्थ्य कारणों से मैं दौरा नहीं कर पाया था। ये संयोग हुआ कि उनका भी दौरा इसी समय निकल रहा है और मेरा भी। अंततः काम तो एक ही है, लोगों के बीच जाकर उनकी बातें सुनना। कयास लगाया जा रहा है कि सिंहदेव के बयान (मेरे ख्याल से सारे मंत्री दौरा करते हैं)  आधार पर दो अन्य मंत्री का दौरा कार्यक्रम तय किया गया है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि सिंहदेव ने सीएम भूपेश के समानांतर निजी हेलीकॉप्टर से प्रदेश की यात्रा शुरू कर जो दबाव खड़ा किया था, उसे कम करने के लिए दूसरे कैबिनेट मंत्रियों को भी हेलीकॉप्टर से योजनाओं के निरीक्षण के लिए रवाना किया गया है। अब देखने वाली बात है कि सियासत आगे क्या रंग दिखाती है। सीएम भूपेश ने की घोषणा, 10वीं-12वीं में टॉप करने वालों को कराएंगे हेलीकाप्टर में सैर “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira