मंत्री सिंहदेव ने बीजेपी नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, बोले- नेपाल दौरे पर राहुल गांधी की छवि खराब की, कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए जगदलपुर। प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिल्ली के पूर्व विधायक और भाजपा नेता कपिल मिश्रा, हरीश खुराना समेत अन्य के खिलाफ जगदलपुर के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करने आवेदन दिया है। मंत्री ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने सोशल मीडिया में राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिससे राहुल गांधी की छवि धूमिल हुई है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर अपराध दर्ज करने की बात कही है। थाने में टीएस सिंहदेव के साथ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी और पूर्व महापौर जतीन जायसवाल भी मौजूद थे। गौरतलब हैं कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 4 मई से बस्तर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। गुरुवार को दौरे के दूसरे दिन वे जगदलपुर में थे। यहां वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ सीधे थाना पहुंचे और बीजेपी नेता कपिल मिश्रा, हरीश खुराना समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर करने आवेदन दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया से बात करते हे कहा कि राहुल गांधी एक राष्ट्रीय नेता है। उनकी छवि को धूमिल करने का काम किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सिंहदेव ने बताया कि राहुल गांधी के काठमांडू दौरे को लेकर कई तरह के भ्रामक ट्वीटस किये जा रहे है। ट्वीट में चीन के दूतावास की महिला के साथ राहुल गांधी के नाम को जोड़ा गया। वहीं देश की सेना के संवेदनशील मामलों को लेकर भ्रामक ट्वीट कर छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे लेकर आज जगदलपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। https://twitter.com/TS_SinghDeo/status/1522132355066232832?t=zuwsXP_1AAGQZtvlpihn5A&s=08 सीएम भूपेश ने की घोषणा, 10वीं-12वीं में टॉप करने वालों को कराएंगे हेलीकाप्टर में सैर “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira