CGPSC ने परीक्षा तारीखों की घोषणा की, 171 पदों पर होगी भर्ती
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2021 के तारीखों की घोषणा कर दी है। ये परीक्षाएं 26, 27, 28 और 29 मई को प्रदेश के कई जिलो में होने जा रही है। जिसमें अम्बिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर और रायपुर जिलों के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किया जाएगा।
बता दें कि आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2021 के जरिए कुल 171 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। जिसकी परीक्षाएं अब होने जा रही है।
प्रारंभिक परीक्षा में 2 हजार 548 लोग पास हुए हैं। ये सभी मुख्य परीक्षा में 26,27,28 और 29 को शामिल होंगे। इन चार दिनों में सात प्रश्न पत्रों की परीक्षा होनी है। शुरुआती तीन दिन दो पालियों में परीक्षा होंगी। यहा पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपरह बाद 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। 29 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक की एक पाली में ही परीक्षा आयोजित की जाएगी।
