ट्रैफिक जवान ने छठी मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर ही हो गई मौत रायपुर। राजधानी में एक ट्रैफिक जवान ने छठी मंजिल से कूद कर खुदकुशी कर ली। घटना रायपुर के अमलीडी की है। जवान ने अमलीडीह स्थित अपने शासकीय निवास के छत से छलांग लगाई। घटना न्यू राजेन्द्र नगर थाना का है। मृतक ट्रैफिक जवान का नाम राजकुमार ध्रुव बताया जा रहा है। राजकुमार की ड्यूटी रायपुर में ही थी। ड्यूटी के बाद कल राजकुमार अपने क्वार्टर लौटा था। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे सरकारी क्वार्टर की छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। माननीय हेलीकॉप्टर से उड़ेंगे तभी जानेंगे जमीनी हकीकत! मंत्री सिंहदेव के समानांतर दौरे के बाद लखमा और चौबे भी उड़ेंगे उड़नखटोले में… हादसे में ट्रैफिक जवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने राजेन्द्र नगर थाना को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस घटना को लेकर जांच में जुट गई है, वजह तलाशने पुलिस परिजनों से भी पूछताछ करेगी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जवान आदतन शराबी था। इसे लेकर उसकी पत्नी बराबर परेशान रहती थी। बता दें कि इससे पूर्व बस्तर में फोर्स के कई जवान छुट्टी न मिलने पर या डिप्रेशन में आत्महत्या कर चुके हैं। सर्विस राइफल से खुद को गोली मार चुके हैं। हाल ही में इस तरह की घटना सामने आई थी। बड़ी खबर : नक्सलियों ने दो ग्रामीणों का किया अगवा, फिर एक की कर दी हत्या “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira