छेड़छाड मामले में फरार प्राचार्य गिरफ्तार, एसपी ने रखा था ईनाम

छेड़छाड मामले में फरार प्राचार्य गिरफ्तार, एसपी ने रखा था ईनाम सूरजपुर। छेड़छाड मामले में फरार प्राचार्य की गिरफ्तारी हुई है। ये कार्रवाई झिलमिली थाना पुलिस ने की है। दरअसल, एसपी सूरजपुर रामकृष्ण साहू ने जिले का कार्यभार संभालने के बाद थाना-चौकी प्रभारियों को आपराधिक प्रकरण में फरार आरोपियों की पतासाजी करते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तार करने कड़े निर्देश दिए थे। छात्रा के साथ छेड़खानी मामले में चन्द्रमेढ़ा स्कूल के प्राचार्य अरूण पाण्डेय के विरूद्व थाना झिलमिली में धारा 354(क)(1)(2), 509 भादवि व 3(2)(व्ही)(आई) एससीएसटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद से ही आरोपी प्राचार्य फरार था। ASP हरीश राठौर के नेतृत्व में गुरूवार को थाना झिलमिली की पुलिस ने फरार प्राचार्य को जरही में घेराबंदी कर पकड़ा। इसके बाद विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने 5 हजार रूपये ईनाम भी रखा गया था। सीएम भूपेश ने की घोषणा, 10वीं-12वीं में टॉप करने वालों को कराएंगे हेलीकाप्टर में सैर “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira