16 बच्चे बीमार : छिपकली गिरी खाना खिला दिया, अस्पताल में कराया गया भर्ती महासमुंद। आंगनबाड़ी में लापरवाही की घटना सामने आई है। यहां छिपकली गिरी खाना खाकर 16 बच्चे बीमार पड़ गए। इन बच्चों को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि खाने में छिपकली गिर पड़ी थी। जिसके बाद इसी खाने को बच्चों को परोस दिया। जिसे लेकर बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे है। फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सरायपाली के ग्राम पोटका में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन किया जाता है। यहां गुरुवार को बच्चों को देने के लिए खाना बनाया गया था। इसके बाद बच्चों को ये खाना परोसा गया। एक-एक कर बच्चे उल्टियां करने लगे और उनकी हालत बिगड़नी लगी। इस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित परिजन घबरा गए। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. नारायण साहू का कहना है कि सभी बच्चों को पुटका से लेकर आए हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है। शरीर में जहरीले पदार्थ की स्थिति थी। दवाईयां दी गई हैं। फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर है। अस्पताल का स्टाफ और डॉक्टर बच्चों की सेहत पर नजर रख रहे हैं। सीएम भूपेश ने की घोषणा, 10वीं-12वीं में टॉप करने वालों को कराएंगे हेलीकाप्टर में सैर “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira