लॉज में 4 लोगों की मिली लाश, पति-पत्नी ने लगाई फांसी, दो बच्चों को जहर की आशंका

लॉज में 4 लोगों की मिली लाश, पति-पत्नी ने लगाई फांसी, दो बच्चों को जहर की आशंका कांकेर 6 मई 2022 कांकेर से एक बड़ी खबर सामने आई है। एक लॉज में पति-पत्नी और बच्चे समेत चार लोगों की लाश मिली है। पति-पत्नी की लाश फांसी के फंदे पर मिली। वहीं दो बच्चों को जहर देकर मारा गया है। इस घटना के बाद पूरे कांकेर जिले में सनसनी मच गई है। सभी मृतक रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के रायपुरा के रहने वाले थे। मृतकों का रायपुर में डेली नीड्स का व्यापार था। घटना कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, रायपुर के रहने वाले जितेंद्र देवांगन अपनी पत्नी सविता देवांगन 35 वर्ष और पुत्री गुनगुन व टूक टूक देवांगन के साथ बाइक में सवार होकर बुधवार की शाम कांकेर पहुंचा था। यहां पर बस स्टैंड स्थित एक लॉज का कमरा लेकर परिवार के साथ रुका हुआ था। शाम में जब लॉज का दरवाजा नहीं खोला गया तो लॉज के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजे का लॉक तोड़कर जब अंदर देखा तो दो बच्चे बिस्तर में और पति पत्नी वहीं पर फंदे से झूल रहे थे। 16 बच्चे बीमार :मासूमों को छिपकली गिरी खाना खिला दिया, अस्पताल में कराया गया भर्ती पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं शव को पास से अबतक के किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने आशंका जताई है कि पहले पति पत्नी ने अपने दोनों बच्चों की हत्या की होगी, फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। साथ ही पुलिस भी इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिरकार पति पत्नी और बच्चों की किन परिस्थितियों में जान गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले को हत्या और आत्महत्या से जोड़कर इसकी जांच में जुट गई है। सीएम भूपेश ने की घोषणा, 10वीं-12वीं में टॉप करने वालों को कराएंगे हेलीकाप्टर में सैर “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira