ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नए मोटर एक्ट व्हीकल के तहत 2000 रुपए वसूलेंगे जुर्माना रायपुर। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर विभाग बर सख्ती बरतने के मूड में है। अब लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले या सिग्नल जंप करने वालों पर 2000 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना नए मोटर एक्ट व्हीकल के तहत लिया जाएगा। अभी तक पुराने नियम के तहत ही 300 रुपए का जुर्माना लिया जाता था। केवल कोर्ट जाने वाले मामलो पर ही 2000 का जुर्माना लिए जाते थे। लेकिन अब घरों में आने वाला ई-चालन और मौके पर ही पकड़ाने पर लोगों को 2000 रुपए का जुर्माना देना होगा। यातायात डीएसपी सतीश सिंह ठाकुर ने बताया कि राजधानी रायपुर की सुगम यातायात व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी हैं। अब रेड सिग्नल जंप करने वाले वाहन चालकों से नए मोटर यान अधिनियम के तहत दो हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। लॉज में 4 लोगों की मिली लाश, पति-पत्नी ने लगाई फांसी, दो बच्चों को जहर की आशंका रायपुर के प्रमुख चौक-चौराहों पर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से लगाए गए सीसीटीवी कैमरा के जरिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। नए मोटर यान अधिनियम के तहत बढ़ी हुई जुर्माने की राशि से के आधार पर ही ई चालान जारी किया जाएगा। रेड लाइट जंप, रांग साइड मूवमेंट, बिना हेलमेट, दो पहिया में तीन सवारी, तेज रफ्तार, स्टाप लाइन का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के नाम पर ई चालान नोटिस जारी की जा रही है। यह नोटिस वाहन चालक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस, व्हाट्सएप मैसेज, वाइस काल मैसेज और स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी जा रही है। ssp प्रशांत अग्रवाल ने यातायात पुलिस को रेड लाइट जंप करने और तेज रफ्तार में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ई चालान की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए है। नए मोटर यान अधिनियम के तहत बढ़ाए गए जुर्माना राशि को अपडेट करने एनआइसी को पत्र लिखा गया था। इसके बाद रेड लाइट जंप करने पर अब तीन सौ रुपये की जगह दो हजार रुपये, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने पर एक हजार की जगह दो हजार रूपये जुर्माने राशि अपडेट कर दिया गया है। 16 बच्चे बीमार :मासूमों को छिपकली गिरी खाना खिला दिया, अस्पताल में कराया गया भर्ती दूसरी बार नियम तोड़ने पर पांच हजार जुर्माना वाहन चालक इगर रेड लाइट जंप कर आगे निकल जाता है तो उसे दो हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा।इसी तरह लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले को भी दो हजार रुपये जुर्माना देना होगा।जबकि दूसरी बार नियम तोड़ने पर पांच हजार रुपये जुर्माना देना होगा। सीएम भूपेश ने की घोषणा, 10वीं-12वीं में टॉप करने वालों को कराएंगे हेलीकाप्टर में सैर “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira