पुराने सोने के गहने पर हॉलमार्किंग नहीं, नये नियम के बाद अब क्या होगा, जानिए इस खबर में
नई दिल्ली। देश में सोने पर हॉलमार्किंग अनिवार्य कर दिया गया है। अब नए गहने हॉमार्किंग के साथ आएंगे। लेकिन उन पुराने गहनों का क्या होगा जो घर पर रखी है। इस सवाल ने लोगों की दुविधा बढ़ा दी है। घर में रखी ज्वेलरी को बेचने से लेकर गोल्ड लोन तक लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि पुरानी बिना हॉलमार्किंग वाले गहने का आखिर क्या होगा? लोगों की इन समस्यों को देखते हुए सरकार ने पुरानी ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग के नियमों को लेकर सफाई जारी की है।
दरअसल, भारत में गोल्ड विनियोग (इनवेस्ट) के साथ-साथ शादी कार्यक्रम में रिश्तेदारों को गिफ्त करते हैं। दीपावली त्योहार हो या अन्य खुशी के मौके, सोने को खरीदने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अचानक से नए गोल्ड हॉलमार्किंग के नियमों के बाद लोगों को डर सताने लगा है कि कहीं उनके पास रखे गोल्ड की कीमत घट तो नहीं जाएगी।
लोगों की इस दुविधा को दूर करते हुए सरकार ने साफ कर दिया है कि ज्वेलर्स ग्राहकों से पुराने सोने की बगैर हॉलमार्किंग वाली ज्वेलरी वापस खरीद सकते हैं। यानी लोगों के पास रखे सोने की ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग के नियमों का कोई असर नहीं होगा। देशभर के 256 जिलों में 16 जून से केवल हॉलमार्किंग गोल्ड ज्वेलरी बिकेगी।
यह भी पढ़े- World Test Championship : टीम इंडिया फाइनल के लिए तैयार, जानें प्लेइंग-11
हॉलमार्किंग के नियम केवल ज्वेलर्स के लिए
बता दें कि गोल्ड हॉलमार्किंग के नियम केवल ज्वेलर्स के लिए हैं। वो ग्राहकों को बिना इसके गोल्ड ज्वेलरी नहीं बेच सकते। अगर ग्राहक के पास पहले से बिना हॉलमार्किंग वाली ज्वेलरी है तो उस पर कोई असर नहीं पड़ेगा और उसे पहले की तरह बेचा जा सकता है।
पुराने गहने मार्केट वैल्यू पर बेच सकता है
अगर कोई ग्राहक सोने का कोई भी आइटम बेचने के लिए ज्वेलर्स के पास जाता है तो उसे पहले हॉलमार्किंग करवाने की जरूरत नहीं होगी और ना ही उसे बदलने की मजबूरी। ग्राहक अपनी गोल्ड ज्वेलरी को उसकी क्वालिटी के आधार पर मार्केट वैल्यू पर बेच सकता है। गोल्ड की इसकी वजह से उसकी कीमतों पर कोई असर नहीं होगा।
हालांकि अगर ज्वेलर चाहे तो पुराने ज्वेलरी की भी हॉलमार्किंग की जा सकती है। इसके अलावा, नए गहने बनाने के लिए सोने को पिघलाने के बाद हॉलमार्क भी जोड़ा जा सकता है। अगर कोई ज्वेलर ग्राहक से सोना खरीदकर उसे एक्सचेंज करने से मना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
गोल्ड लोन ले सकेंगे
इसके साथ ही एक दुविधा गोल्ड लोन को लेकर भी लोगों के मन में है। लेकिन इसको लेकर भी नियम एकदम साफ हो गए हैं। ग्राहक पहले की तरह ही बिना किसी दिक्कत के गोल्ड लोन ले सकेंगे। गोल्ड गिरवी रखकर लोन लेते गोल्ड की हॉलमार्किंग से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
यह वीडियो देेखें-